सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

#HindiCheeniByeBye #हिंदी चीनी बॉय बॉय -रौंदेंगा जब ड्रेगन को हाथी

Search Results


Image result for elephant and dragon together images
Image result for elephant and dragon together images
#HindiCheeniByeBye #हिंदी चीनी बॉय बॉय -रौंदेंगा जब ड्रेगन को हाथी

गत अमरीकी प्रवास के दौरान मैं ने  सीवीएस फार्मेसी  ,कैन्टन(यूएसए ) से एक पांच डॉलर का बड़ा नेल -कटर लिया था पैरों की उँगलियों के नाखून काटने के लिए। बचपन से कोरियाई नेलकटर ही इस्तेमाल  करते आये थे हिन्दुस्तान में वही मिलता था। ये ऐसा नख-कतरक साबित हुआ जो नख-करतन के दरमियान ही दो भांगों में टूट गया।

किसी सामान की कोई गारंटी नहीं ,बिका हुआ माल  वापस नहीं होगा ,आज नकद कल  उधार दुकानों पे लिखा  देखते -देखते हम बालक से बालिग़ और फिर बुजुर्ग कब हो गए कुछ  पता ही न चला। आज भी कई दुकानों पे ये इबारत मुंह चढ़ के बोलतीं हैं। किसी सामान की कोई गारंटी नहीं। सस्ता और उठाऊ या भरोसे मंद और टिकाऊ फैसला आप को और मुझे करना है।

यकीन मानिये ये चेतावनी ,साफगोई चीनी सामन पे शत -प्रतिशत लागू होती है। उधर अमरीका में रवायत है आप कोई भी सामान ९० दिन के अंदर वापस कर सकतें हैं पूरे पैसे लौटाए जाएंगे।

अब फैसला हमें करना है कोरोना बम के अनुसंधान करता चीन और इसके सामान  से हमारा इतना लगाव है हम इसके बिना रह नहीं सकते ?या फिर ऐसा कुछ भी नहीं है। हम इसे अब और अभी तिलांजली दे सकते हैं। यदि ऐसा है तो फ़ौरन लिखिए ट्वीट करिये फेसबुक पे लिखिए
#हिंदीचीनीबॉयबॉय।

हमारी इस सोच में  आकस्मिक बदलाव की वजह यकायक नहीं बनी है चीन अपनी क्रीप फॉरवर्ड नीति के तहत किसी भी राष्ट्र की सम्प्रभुता को रौंद कर रेंगता हुआ आगे बढ़ता आया है भारत चीन की सीमा एक अ -रेखांकित सीमा है जिसकी कभी पैमाइश ही नहीं की गई है। लाइन आफ एक्चूअल कंट्रोल (एलएसी ) इसे कैसे और क्यों मान लिया जाए।  चीन इसी का फायदा उठाकर तीन कदम आगे बढ़ता रहा है विरोध मिलने पर दो कदम पीछे लौट जाता रहा  है।एक कदम का फायदा इसे होता रहा है। ताइवान ,हांगकांग ,औस्ट्रेलिया अन्य छोटे बड़े मुल्क यूँ ही इसके विरोध में आगे नहीं आये हैं। हदों के पार चला गया है ड्रेगन। आर्थिक बहिष्कार इसे रीढ़विहीना करके छोड़ेगा ,मैं और आप हम एक अरब सैंतीस करोड़ से ऊपर लोग ऐसा कर सकते हैं । फैसला कर लीजिये आइंदा चीनी घटिया सस्ते उठाऊ दिखाऊ ब्रिटिल, भंगुर ,दहनशील , साज़ो सामान को तरजीह नहीं देंगे। दुनिया भर में इसकी पहल हो चुकी है।
इस मिथकीय काल्पनिक ड्रेगन को इसकी कद काठी औकात बताना आज ज़रूरी हो गया है। सहमत हैं तो लिखें :#हिंदीचीनीबायबाय।
नमक हराम है यह मुल्क जो भारत से पंडित जी के शासन काल  से ही भारत की  मेहमान नवाज़ी भोग कर दगा देता रहा है। नेहरू ने ही इसे सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता दिलवाई ,ये एहसान फरामोश सर्वभक्षी क्या जाने।

१९६२ में इसने कितनी ज़मीन भारत की कब्ज़े में ली सब जानते हैं। इसके बाद भी   बारहा  यह इसी नीति पर बढ़ने का दुस्साहस करता रहा है। बरसों से करता आया है।

कर्नल संतोष पे इलाके का सर्वे करने के दौरान जिस प्रकार घात लगाके चीनी फौज ने बखनखे पहन प्राण लेवा हमला किया उनकी निरीक्षण टोली में शामिल अन्य जांबाज़ों को निशाने पे लिया उसके बाद भी यदि हमारा खून नहीं खौलता तो हम भारतीय नहीं है टुकड़ा -टुकड़ा  टुकड़खोर गैंग के समर्थक हैं ,पुरूस्कार लौटाऊ लौटंक के पूजक हैं। जो सुबूत गैंग भी कहलाता है।

गलवां घाटी हमारी है इस ड्रेगन ने जहां तक यह रेंगते रेंगते बढ़ आया था लौटने का वायदा किया था। वायदे पे इसने अमल किया या नहीं बस यही तो देखने गए थे कर्नल संतोष।   


हरे कृष्णा !

Image result for dregan and elephant together images
Image result for dregan and elephant together images


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विद्या विनय सम्पन्ने ब्राह्मणे गवि हस्तिनी | शुनि चैव श्वपाके च पंडिता : समदर्शिन :||

 विद्या विनय सम्पन्ने  ब्राह्मणे गवि हस्तिनी |  शुनि चैव  श्वपाके च पंडिता :  समदर्शिन :||  ज्ञानी महापुरुष विद्याविनययुक्त ब्राह्मण में और चांडाल तथा गाय , हाथी एवं कुत्ते में भी समरूप परमात्मा को देखने वाले होते हैं।  व्याख्या : बेसमझ लोगों द्वारा यह श्लोक प्राय :  सम व्यवहार के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। परन्तु श्लोक में 'समवर्तिन  :' न कहकर 'समदर्शिन  :' कहा गया है जिसका अर्थ है -समदृष्टि न कि सम -व्यवहार। यदि स्थूल दृष्टि से भी देखें तो ब्राह्मण ,हाथी ,गाय और कुत्ते के प्रति समव्यवहार असंभव है। इनमें विषमता अनिवार्य है। जैसे पूजन तो विद्या -विनय युक्त ब्राह्मण का ही हो सकता है ,न कि चाण्डाल का ; दूध गाय का ही पीया जाता है न कि कुतिया का ,सवारी हाथी पर ही की  जा सकती है न कि कुत्ते पर।  जैसे शरीर के प्रत्येक अंग के व्यव्हार में विषमता अनिवार्य है ,पर सुख दुःख में समता होती है,अर्थात शरीर के किसी भी अंग का सुख  हमारा सुख होता है और दुःख हमारा दुःख। हमें किसी भी अंग की पीड़ा सह्य नहीं होती। ऐसे...

तोको पीव मिलैंगे घूँघट के पट खोल रे

यहां भी पधारें : Videos 2:41 Ghoonghat Ke Pat Khol Re Tohe - Jogan 1950 - Geeta Dutt YouTube  ·  Suhanee Lall 2 minutes, 41 seconds 14-Jul-2012 (१ ) Videos 28:34 कबीर : घूँघट के पट खोल YouTube  ·  CEC 28 minutes, 34 seconds 24-Aug-2020 (१ )https://www.youtube.com/watch?v=ar5lHsWN3Fg तुमको  प्रीतम  मिलेंगे,  अपने  घूँघट  के  पट  खोल  दे।  हर  शरीर  में  वही  एक  मालिक  आबाद  है।  किसी  के  लिए  कड़वा  बोल  क्यों  बोलता  है।  धन  और  यौवन  पर  अभिमान  मत  कर  क्योंकि  यह  पाँच  रंग  का  चोला  झूठा  है।  शून्य  के  महल  में  चिराग़  जला  और  उम्मीद  का  दामन  हाथ  से  मत  छोड़।  अपने  योग  के  जतन  से  तुझे  रंगमहल  में  अनमोल  प्रीतम  मिलेगा।  कबीर...

FDA strengthens warning on opioid cold medicine(HINDI )

JAN 12 FDA strengthens warning on opioid cold medicine(HINDI ) यह आकस्मिक नहीं है गत एक पखवाड़े में अमरीकी खाद्य एवं दवा संस्था एफडीए ने आग्रहपूर्वक इस चेतावनी को दोहराया है ,बलपूर्वक सिफारिश भी की है के आइंदा केवल अठारह साल से ऊपर आयुवर्ग को ही सर्दीजुकाम फ्ल्यू में दी जाने वाली उन दवाओं को दिया जाए नुश्खे में लिखा जाए जो ओपिऑइड्स युक्त हैं। कुछ दवाओं के नाम भी गिनाये हैं जिनमें कोडीन ,हाइड्रोकोडॉन ,ट्रामाडोल आदि शामिल हैं।  किसी भी आयुवर्ग के बालकों के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल से  नुकसानी  फायदे से बहुत ज्यादा उठानी पड़  सकती है।लत पड़ जाती है इन दवाओं की  और बच्चे जल्दी ही इन दवाओं के अभ्यस्त हो सकते हैं दुरूपयोग  हो सकता है इन दवाओं का ओवर डोज़ भी ली जा सकती है जिससे अमरीका भर में बेशुमार मौतें आदिनांक हो चुकीं हैं यहां तक के अंगदान बे -हिसाब हुआ है। ऑर्गन डोनर्स जैसे बारिश में गिरे हों। क्योंकि ये शव हैं उन देने वालों के  जो   कथित वैध -ओपिऑइड्स दवाओं की ओवरडोज़ के ग्रास बने। दरअसल ओपिऑइड्स (मार्फीन जैसे पदार्थ )हमा...