सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इतिहास अपने आपको दोहराता है। सिर्फ इसके पात्र बदल जाते हैं। पहले इस देश को यवनों ने लूटा मंदिरों और औरतों को लूट का माल समझा फिर अंग्रेज़ों ने फूट डालो राज करो का विष बोया। उसके बाद कांग्रेस वामपंथियों के साथ मिलकर यही काम नियोजित तरीके से करने लगी

इतिहास अपने आपको दोहराता है। सिर्फ इसके पात्र बदल जाते हैं। पहले इस देश को यवनों ने लूटा मंदिरों और औरतों को लूट का माल समझा फिर अंग्रेज़ों ने फूट डालो राज करो का विष बोया। उसके बाद कांग्रेस वामपंथियों के साथ मिलकर यही काम नियोजित तरीके से करने लगी। 

सनातनी धर्म -धारा से पहले सिखों को अलग किया फिर यही काम सोनिया मायनो ने पूरी निष्ठा के साथ चर्च के इशारे पे ज़ारी रखा। आते ही शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती पर केस बनवाया। जैन और बुद्ध धर्मों को मूल धारा से छिटकाया। अब यही काम इनके सुबुद्ध सुपुत्र कर रहें हैं देश को तोड़ने के मामले में चीन और पाकिस्तान की ढपली बजा रहें हैं अपने प्रभावगत जरखरीद लोगों से  भी बजवा रहे हैं। २०१९ में यही इनका अजेंडा होगा। 

धर्म परिवर्तन के खिलाफ पहली आवाज़ विवेकानंद ने आलमी धर्म सभा में शिकागो  में उठायी थी इसे गहन अपराध बतलाया था। 

स्वपन  नगरी मुंबई भी इस काम में पीछे नहीं रहना दिखना चाहती। भाड़े के इतिहासकार पद्मनी को ही गल्प कथा के दायरे में लाने को उत्सुक हैं। पूरा पाखंड रचा गया है। इस देश में तो ऐसे समदर्शी सबको एक ही आँख से देखने वाले ऐसे ऐसे महापुरुष है जो राम के ही अस्तित्व को नकारते हैं राम जो इस देश की भोर का पहला स्वर हैं। उनसे जुड़ी  रामायण को ही दंत कथा बतलाते रहें हैं। रामसेतु का अस्तित्व नकारते रहें  हैं। न इनमें करुणा है न निधि -जल नाम है करूणानिधि। 

वामियों के तो कहने ही क्या इन्हें अपनी अम्मा से पूछना चाहिए इनके साम्प्रदायिक नाम क्यों रखे गए जबकि ये स्वयंघोषित सेकुलर हैं -सीताराम  येचरी ,वृंदा जी ,माथे पे बड़ी बिंदी भारतधर्मी परम्परागत समाज का प्रतीक है। मार्क्सवाद के भकुए इन प्रतीकों को क्यों ढ़ो रहें हैं।अपने सेकुलरत्व का बोध नहीं है ये सारी  साम्प्रदायिक नामावली है।  

प्रश्न केवल  'पद्मावती' का यही नहीं है जिसे कभी महाकवि मलिक-मोहम्मद जायसी का प्रबंध काव्य न कहकर कविता बतलाया  जाता है  कभी फिक्शन कह के नकारा आजाता है। 

जिस किसी ने भी चंद हसीं लोगों का सिर कलम करने की चीत्कार की है अंदर  से  व्यथित  ज़रूर होगा। भारतधर्मी सनातन समाज के शौर्य के प्रतीकों से छेड़खानी उससे देखी  न गई होगी।एक राजपूतानी वीरांगना महारानी पद्मिनी जो लम्पट लुटेरों से अपने महाराजा रतनसिंह को खिलजी अलाउद्दीन की धोखाधड़ी से की गई कैद से छुडवातीं हैं उन्हें इस लुटेरे के प्रति विमोहित कोई विकृत दिमाग का व्यक्ति ही दिखला सकता है। 

अस्मिता को बचाने के लिए वह महारानी  जौहर(अग्निदाह ) करती है अपने दल बल  के साथ तब जब उनकी सेना हार चुकी है महाराजा मारे जा चुके हैं।ताकि लम्पटों के हाथ पड़के इस देश का गौरव खंडित न हो। 

  इस पीड़ा की तदानुभूति पाकिस्तान सोच के लोगों को हो भी तो कैसे।वो तो कह सकते हैं इन जौहर करने वालियों पर आत्महत्या के अपराध में मुकदमा चलाया जाए।  

इस दौर में तो लोग पाक और चीन की करतूतों पर मोदी को गुर्राते हैं। उनसे वो नित्य सवाल पूछते हैं जो सवाल शब्द के चार पर्यायवाची नहीं गिना सकते। 

उपनिषद का ऋषि कहता है प्रश्न करो। सारा ज्ञान प्रश्न की  मथानी से ही मथकर बाहर आया है लेकिन राष्ट्र इस देश के लिए कभी प्रश्न नहीं रहा है आस्था और समर्पण का विषय रहा है।उसके प्रतीकों को कोई यूं विकृत करे। और हम चुप रहें।  

राम जब अयोध्या से वनगमन करते हैं एक पोटली में अपनी इस जन्मभूमि की मिट्टी  बाँध लेते हैं जो उनके सिरहाने रहती है नित्य ताकि उन्हें अपनी मातृभूमि की गरिमा हमेशा याद रहे। वह कोई गलत काम न कर सकें।   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विद्या विनय सम्पन्ने ब्राह्मणे गवि हस्तिनी | शुनि चैव श्वपाके च पंडिता : समदर्शिन :||

 विद्या विनय सम्पन्ने  ब्राह्मणे गवि हस्तिनी |  शुनि चैव  श्वपाके च पंडिता :  समदर्शिन :||  ज्ञानी महापुरुष विद्याविनययुक्त ब्राह्मण में और चांडाल तथा गाय , हाथी एवं कुत्ते में भी समरूप परमात्मा को देखने वाले होते हैं।  व्याख्या : बेसमझ लोगों द्वारा यह श्लोक प्राय :  सम व्यवहार के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। परन्तु श्लोक में 'समवर्तिन  :' न कहकर 'समदर्शिन  :' कहा गया है जिसका अर्थ है -समदृष्टि न कि सम -व्यवहार। यदि स्थूल दृष्टि से भी देखें तो ब्राह्मण ,हाथी ,गाय और कुत्ते के प्रति समव्यवहार असंभव है। इनमें विषमता अनिवार्य है। जैसे पूजन तो विद्या -विनय युक्त ब्राह्मण का ही हो सकता है ,न कि चाण्डाल का ; दूध गाय का ही पीया जाता है न कि कुतिया का ,सवारी हाथी पर ही की  जा सकती है न कि कुत्ते पर।  जैसे शरीर के प्रत्येक अंग के व्यव्हार में विषमता अनिवार्य है ,पर सुख दुःख में समता होती है,अर्थात शरीर के किसी भी अंग का सुख  हमारा सुख होता है और दुःख हमारा दुःख। हमें किसी भी अंग की पीड़ा सह्य नहीं होती। ऐसे...

तोको पीव मिलैंगे घूँघट के पट खोल रे

यहां भी पधारें : Videos 2:41 Ghoonghat Ke Pat Khol Re Tohe - Jogan 1950 - Geeta Dutt YouTube  ·  Suhanee Lall 2 minutes, 41 seconds 14-Jul-2012 (१ ) Videos 28:34 कबीर : घूँघट के पट खोल YouTube  ·  CEC 28 minutes, 34 seconds 24-Aug-2020 (१ )https://www.youtube.com/watch?v=ar5lHsWN3Fg तुमको  प्रीतम  मिलेंगे,  अपने  घूँघट  के  पट  खोल  दे।  हर  शरीर  में  वही  एक  मालिक  आबाद  है।  किसी  के  लिए  कड़वा  बोल  क्यों  बोलता  है।  धन  और  यौवन  पर  अभिमान  मत  कर  क्योंकि  यह  पाँच  रंग  का  चोला  झूठा  है।  शून्य  के  महल  में  चिराग़  जला  और  उम्मीद  का  दामन  हाथ  से  मत  छोड़।  अपने  योग  के  जतन  से  तुझे  रंगमहल  में  अनमोल  प्रीतम  मिलेगा।  कबीर...

FDA strengthens warning on opioid cold medicine(HINDI )

JAN 12 FDA strengthens warning on opioid cold medicine(HINDI ) यह आकस्मिक नहीं है गत एक पखवाड़े में अमरीकी खाद्य एवं दवा संस्था एफडीए ने आग्रहपूर्वक इस चेतावनी को दोहराया है ,बलपूर्वक सिफारिश भी की है के आइंदा केवल अठारह साल से ऊपर आयुवर्ग को ही सर्दीजुकाम फ्ल्यू में दी जाने वाली उन दवाओं को दिया जाए नुश्खे में लिखा जाए जो ओपिऑइड्स युक्त हैं। कुछ दवाओं के नाम भी गिनाये हैं जिनमें कोडीन ,हाइड्रोकोडॉन ,ट्रामाडोल आदि शामिल हैं।  किसी भी आयुवर्ग के बालकों के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल से  नुकसानी  फायदे से बहुत ज्यादा उठानी पड़  सकती है।लत पड़ जाती है इन दवाओं की  और बच्चे जल्दी ही इन दवाओं के अभ्यस्त हो सकते हैं दुरूपयोग  हो सकता है इन दवाओं का ओवर डोज़ भी ली जा सकती है जिससे अमरीका भर में बेशुमार मौतें आदिनांक हो चुकीं हैं यहां तक के अंगदान बे -हिसाब हुआ है। ऑर्गन डोनर्स जैसे बारिश में गिरे हों। क्योंकि ये शव हैं उन देने वालों के  जो   कथित वैध -ओपिऑइड्स दवाओं की ओवरडोज़ के ग्रास बने। दरअसल ओपिऑइड्स (मार्फीन जैसे पदार्थ )हमा...