सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हमारे पुराणों में अक्सर कहानियों किस्सों ,कथाओं के माध्यम से आम औ ख़ास को सन्देश दिया गया है। राजा रंति देव की कथा आती है

हिंदुत्व में सेवा भाव की अवधारणा 

"सर्वे भवन्तु सुखिन : सर्वे भवन्तु निरामया :

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुखभाग्भवेत। "

अर्थात सब सुखी हो ,सब आरोग्यवान हों ,सब सुख को पहचान सकें ,कोई भी प्राणि किसी बिध दुखी न हो। 

May all be happy ;May all be without disease ; May all see auspicious things ; May none have misery of any sort.

सनातन  धर्म (हिंदुत्व ) सेवा को सबसे बड़ा धर्म मानता है। 

परहित सरिस धर्म नहीं भाई।

 परपीड़ा सम नहीं, अधमाई।। 

सेवा यहां एक सर्व -मान्य सिद्धांत  है।मनुष्य का आचरण मन ,कर्म  ,वचन ऐसा हो जो दूसरे को सुख पहुंचाए। उसकी पीड़ा को किसी बिध कम करे।

सेवा सुश्रुषा ही अर्चना है पूजा है:

ईश्वर : सर्वभूतानां  हृदेश्यरजुन तिष्ठति।  

जो सभी प्राणियों के हृदय प्रदेश में निवास करता है। सृष्टि के कण कण में उसका वास है परिव्याप्त है वही ईश्वर पूरी कायनात में जड़ में चेतन में। इसीलिए प्राणिमात्र की सेवा ईश सेवा ही है। 

सेवा के प्रति हमारा नज़रिया (दृष्टि कौण )क्या हो कैसा हो यह महत्वपूर्ण है :

तनमनधन सब कुछ अर्पण हो अन्य की सेवा में। 

दातव्यमिति यद्दानं दीयतेअनुपकारिणे। 

देशे काले च पात्रे च तद्दानं सात्विकं स्मृतम।| 

That gift which is made to one who can make no return ,with the feeling that it is one's duty to give and which is given at the right place and time and to a worthy person ,that gift is considered noble.

तोहफा या दान किसी भी प्रकार की सहायता बदले में कुछ प्राप्ति की आशा न रखते हुए कर्म समझकर की  जाए ,स्थान और अवसर की  आवश्यकता और पात्र को देखकर की जाए। जरूरत मंद को आड़े वक्त मदद दी जाए।

जीवने यावदादानं स्यात स्यात् प्रदानं ततोधिकम। 

Let us give more than what we take in life .

जीवन ने हमें जो दिया है हमें सबकुछ जो भी मिला है हम उससे ज्यादा देवें। 

मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) के सेवा के प्रति भाव और सेवा भाव के प्रति उनकी प्रेणना का स्रोत 

The best way to find your self is to lose yourself in the service of others .

Mahatma Gandhi was quite impressed with the story of Ranti Deva mentioned in Bhagvata Puran written by Sage Veda Vyasa.Mahatma Gandhi adopted Ranti Deva's message as a basis for all his seva work .

हमारे पुराणों में अक्सर कहानियों किस्सों ,कथाओं के माध्यम से आम औ ख़ास को सन्देश दिया गया है। राजा रंति  देव की कथा आती है। एक बार उनके राज्य में भीषण अकाल पड़ा।महाराजा ने अन्न न ग्रहण करने  का प्रण लिया ,वह तब तक कुछ भी ग्रहण  नहीं करेंगे जब तक प्रजा में एक भी भूखा है। ४८ दिनों तक उन्होंने अन्न ग्रहण नहीं किया। जब वह एक ग्लास शीतल जल से अपना उपवास संपन्न करने जा रहे थे तभी पुल्कसा का आर्तनाद उन्हें सुनाई दिया -जल चाहिए मुझे। आपने वह जल उसे ही दे दिया। 

जैसे ही वह अन्न का कोर तोड़ के उसे ग्रहण करने का उपक्रम कर रहे थे उसी क्षण एक अतिथि उनके द्वार पर आ गया। राजा ने अपने हिस्से का  भोज्य उसे दे दिया। इस प्रकार प्रजा जनों के सारे संताप को उन्होंने भोगा।  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विद्या विनय सम्पन्ने ब्राह्मणे गवि हस्तिनी | शुनि चैव श्वपाके च पंडिता : समदर्शिन :||

 विद्या विनय सम्पन्ने  ब्राह्मणे गवि हस्तिनी |  शुनि चैव  श्वपाके च पंडिता :  समदर्शिन :||  ज्ञानी महापुरुष विद्याविनययुक्त ब्राह्मण में और चांडाल तथा गाय , हाथी एवं कुत्ते में भी समरूप परमात्मा को देखने वाले होते हैं।  व्याख्या : बेसमझ लोगों द्वारा यह श्लोक प्राय :  सम व्यवहार के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। परन्तु श्लोक में 'समवर्तिन  :' न कहकर 'समदर्शिन  :' कहा गया है जिसका अर्थ है -समदृष्टि न कि सम -व्यवहार। यदि स्थूल दृष्टि से भी देखें तो ब्राह्मण ,हाथी ,गाय और कुत्ते के प्रति समव्यवहार असंभव है। इनमें विषमता अनिवार्य है। जैसे पूजन तो विद्या -विनय युक्त ब्राह्मण का ही हो सकता है ,न कि चाण्डाल का ; दूध गाय का ही पीया जाता है न कि कुतिया का ,सवारी हाथी पर ही की  जा सकती है न कि कुत्ते पर।  जैसे शरीर के प्रत्येक अंग के व्यव्हार में विषमता अनिवार्य है ,पर सुख दुःख में समता होती है,अर्थात शरीर के किसी भी अंग का सुख  हमारा सुख होता है और दुःख हमारा दुःख। हमें किसी भी अंग की पीड़ा सह्य नहीं होती। ऐसे ही प्राणियों से विषम (यथायोग्य) व्यवहार करते हुए  भी उनके सुख

तोको पीव मिलैंगे घूँघट के पट खोल रे

यहां भी पधारें : Videos 2:41 Ghoonghat Ke Pat Khol Re Tohe - Jogan 1950 - Geeta Dutt YouTube  ·  Suhanee Lall 2 minutes, 41 seconds 14-Jul-2012 (१ ) Videos 28:34 कबीर : घूँघट के पट खोल YouTube  ·  CEC 28 minutes, 34 seconds 24-Aug-2020 (१ )https://www.youtube.com/watch?v=ar5lHsWN3Fg तुमको  प्रीतम  मिलेंगे,  अपने  घूँघट  के  पट  खोल  दे।  हर  शरीर  में  वही  एक  मालिक  आबाद  है।  किसी  के  लिए  कड़वा  बोल  क्यों  बोलता  है।  धन  और  यौवन  पर  अभिमान  मत  कर  क्योंकि  यह  पाँच  रंग  का  चोला  झूठा  है।  शून्य  के  महल  में  चिराग़  जला  और  उम्मीद  का  दामन  हाथ  से  मत  छोड़।  अपने  योग  के  जतन  से  तुझे  रंगमहल  में  अनमोल  प्रीतम  मिलेगा।  कबीर  कहते  हैं  कि  अनहद  का  साज़  बज  रहा  है  और  चारों  ओर  आनंद  ही  आनंद  है। तोको पीव मिलैंगे घूँघट के पट खोल रे। घट घट में वही साँई रमता, कटुक बचन मत बोल रे। धन जोबन को गरब न कीजै, झूठा पँचरंग चोल रे। सुन्न महल में दियरा बार ले, आसा सों मत डोल रे। जोग जुगत से रंग-महल में, पिय पाई अनमोल रे। कहैं कबीर आनंद भयो है, बाजत अनहद ढोल

FDA strengthens warning on opioid cold medicine(HINDI )

JAN 12 FDA strengthens warning on opioid cold medicine(HINDI ) यह आकस्मिक नहीं है गत एक पखवाड़े में अमरीकी खाद्य एवं दवा संस्था एफडीए ने आग्रहपूर्वक इस चेतावनी को दोहराया है ,बलपूर्वक सिफारिश भी की है के आइंदा केवल अठारह साल से ऊपर आयुवर्ग को ही सर्दीजुकाम फ्ल्यू में दी जाने वाली उन दवाओं को दिया जाए नुश्खे में लिखा जाए जो ओपिऑइड्स युक्त हैं। कुछ दवाओं के नाम भी गिनाये हैं जिनमें कोडीन ,हाइड्रोकोडॉन ,ट्रामाडोल आदि शामिल हैं।  किसी भी आयुवर्ग के बालकों के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल से  नुकसानी  फायदे से बहुत ज्यादा उठानी पड़  सकती है।लत पड़ जाती है इन दवाओं की  और बच्चे जल्दी ही इन दवाओं के अभ्यस्त हो सकते हैं दुरूपयोग  हो सकता है इन दवाओं का ओवर डोज़ भी ली जा सकती है जिससे अमरीका भर में बेशुमार मौतें आदिनांक हो चुकीं हैं यहां तक के अंगदान बे -हिसाब हुआ है। ऑर्गन डोनर्स जैसे बारिश में गिरे हों। क्योंकि ये शव हैं उन देने वालों के  जो   कथित वैध -ओपिऑइड्स दवाओं की ओवरडोज़ के ग्रास बने। दरअसल ओपिऑइड्स (मार्फीन जैसे पदार्थ )हमारे दिमाग के उन हिस्सों से रासायनिक तौर पर जल्दी  बंध ज