सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मुलाकात के बाद कहा है कि भुलई भाई (Bhulai Bhai) की सरलता और सादगी प्रेरणादायक है। दरअसल भुलई भाई बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में एक हैं, पिछले साल पीएम मोदी ने भी इनसे फोन पर बात की थी।

 

नई दिल्ली
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रहने वाले पूर्व विधायक 106 वर्षीय नारायणजी उर्फ भुलई भाई (Bhulai Bhai) से गुरुवार को दिल्ली स्थित यूपी भवन में मुलाकात की। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुद ट्वीट कर दी। राजनाथ सिंह ने मुलाकात के बाद कहा है कि भुलई भाई की सरलता और सादगी प्रेरणादायक है। बता दें कि भुलई भाई बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में एक हैं, पिछले साल पीएम मोदी ने भी इनसे फोन पर बात की थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 106 साल के पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई से मुलाकात करने के बाद ट्वीट किया- 'विजयादशमी की पूर्व संध्या पर उ. प्र.से जनसंघ के विधायक रहे और वर्तमान में देश के वरिष्ठतम पार्टी कार्यकर्ता, 106 वर्षीय श्री नारायण जी ‘भुलई भाई’ से भेंट करके सुखद अनुभूति हुई। उनकी सरलता और सादगी बेहद प्रेरणास्पद है। मैं माँ दुर्गा से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हू।'


1977 में जब मैं विधायक था, तब वे भी विधायक थे- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भुलई भाई से मिलने मैं आया था। शायद देश में जनसंघ के समय के बीजेपी के जितने भी कार्यकर्ता हैं, उनमें सबसे ज्यादा उम्र के भुलई भाई ही हैं। उनकी आयु 106 वर्ष है। 1977 में जब मैं विधायक था, तब वे भी विधायक थे। यूपी भवन में उनसे बहुत अच्छी मुलाकात रही।


जैसे कृष्ण जी सुदामा से मिले थे, वही भाव रहा- भुलई भाई
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद भुलई भाई ने कहा कि जैसे कृष्ण जी सुदामा से मिले थे, वही भाव रहा। राजनाथ जी का प्यार, आशीर्वाद मिल गया। उनका मिलने का भाव बहुत उत्तम था। मैंने उन्हें अपने घर आमंत्रित किया, उन्होंने कहा ज़रूर आएंगे। वह अपने पुराने साथी से मिलकर बेहद भावुक और खुश नजर आ रहे थे।


पिछले साल पीएम मोदी ने भी किया था फोन
कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुलई भाई को फोन किया था। इस दौरान दोनों लोगों के बीच में करीब ढाई मिनट बात भी हुई थी। पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान उनका हालचाल पूछते हुए कहा था कि सोचा इस संकट की घड़ी में आपसे आशीर्वाद ले लूं। पीएम मोदी ने कहा था कि आपने पांच पीढ़ी देखी है। सब अच्छा चल रहा है न। स्वस्थ रहिए परिवार के लोगों को मेरा प्रणाम कहिएगा।

जानिए कौन हैं भुलई भाई?

भुलई भाई उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कप्तानगंज तहसील के पगार छपरा गांव के रहने वाले वाले हैं। वो जनसंघ के समय से ही भाजपा से जुड़े हुए हैं। भुलई भाई दो बार विधायक भी रह चुके हैं। उन्होंने 1974 से 1977 और 1977 से 1980 तक विधायक के रूप में कार्य किया। वो कुशीनगर की नेबुआ नौरंगिया सीट से जनसंघ पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इसके अलावा इमरजेंसी के दौरान वो कई महीनों तक जेल में भी रहें। भुलाई भाई इस साल 1 नवंबर को 107 साल के हो जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विद्या विनय सम्पन्ने ब्राह्मणे गवि हस्तिनी | शुनि चैव श्वपाके च पंडिता : समदर्शिन :||

 विद्या विनय सम्पन्ने  ब्राह्मणे गवि हस्तिनी |  शुनि चैव  श्वपाके च पंडिता :  समदर्शिन :||  ज्ञानी महापुरुष विद्याविनययुक्त ब्राह्मण में और चांडाल तथा गाय , हाथी एवं कुत्ते में भी समरूप परमात्मा को देखने वाले होते हैं।  व्याख्या : बेसमझ लोगों द्वारा यह श्लोक प्राय :  सम व्यवहार के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। परन्तु श्लोक में 'समवर्तिन  :' न कहकर 'समदर्शिन  :' कहा गया है जिसका अर्थ है -समदृष्टि न कि सम -व्यवहार। यदि स्थूल दृष्टि से भी देखें तो ब्राह्मण ,हाथी ,गाय और कुत्ते के प्रति समव्यवहार असंभव है। इनमें विषमता अनिवार्य है। जैसे पूजन तो विद्या -विनय युक्त ब्राह्मण का ही हो सकता है ,न कि चाण्डाल का ; दूध गाय का ही पीया जाता है न कि कुतिया का ,सवारी हाथी पर ही की  जा सकती है न कि कुत्ते पर।  जैसे शरीर के प्रत्येक अंग के व्यव्हार में विषमता अनिवार्य है ,पर सुख दुःख में समता होती है,अर्थात शरीर के किसी भी अंग का सुख  हमारा सुख होता है और दुःख हमारा दुःख। हमें किसी भी अंग की पीड़ा सह्य नहीं होती। ऐसे ही प्राणियों से विषम (यथायोग्य) व्यवहार करते हुए  भी उनके सुख

तोको पीव मिलैंगे घूँघट के पट खोल रे

यहां भी पधारें : Videos 2:41 Ghoonghat Ke Pat Khol Re Tohe - Jogan 1950 - Geeta Dutt YouTube  ·  Suhanee Lall 2 minutes, 41 seconds 14-Jul-2012 (१ ) Videos 28:34 कबीर : घूँघट के पट खोल YouTube  ·  CEC 28 minutes, 34 seconds 24-Aug-2020 (१ )https://www.youtube.com/watch?v=ar5lHsWN3Fg तुमको  प्रीतम  मिलेंगे,  अपने  घूँघट  के  पट  खोल  दे।  हर  शरीर  में  वही  एक  मालिक  आबाद  है।  किसी  के  लिए  कड़वा  बोल  क्यों  बोलता  है।  धन  और  यौवन  पर  अभिमान  मत  कर  क्योंकि  यह  पाँच  रंग  का  चोला  झूठा  है।  शून्य  के  महल  में  चिराग़  जला  और  उम्मीद  का  दामन  हाथ  से  मत  छोड़।  अपने  योग  के  जतन  से  तुझे  रंगमहल  में  अनमोल  प्रीतम  मिलेगा।  कबीर  कहते  हैं  कि  अनहद  का  साज़  बज  रहा  है  और  चारों  ओर  आनंद  ही  आनंद  है। तोको पीव मिलैंगे घूँघट के पट खोल रे। घट घट में वही साँई रमता, कटुक बचन मत बोल रे। धन जोबन को गरब न कीजै, झूठा पँचरंग चोल रे। सुन्न महल में दियरा बार ले, आसा सों मत डोल रे। जोग जुगत से रंग-महल में, पिय पाई अनमोल रे। कहैं कबीर आनंद भयो है, बाजत अनहद ढोल

FDA strengthens warning on opioid cold medicine(HINDI )

JAN 12 FDA strengthens warning on opioid cold medicine(HINDI ) यह आकस्मिक नहीं है गत एक पखवाड़े में अमरीकी खाद्य एवं दवा संस्था एफडीए ने आग्रहपूर्वक इस चेतावनी को दोहराया है ,बलपूर्वक सिफारिश भी की है के आइंदा केवल अठारह साल से ऊपर आयुवर्ग को ही सर्दीजुकाम फ्ल्यू में दी जाने वाली उन दवाओं को दिया जाए नुश्खे में लिखा जाए जो ओपिऑइड्स युक्त हैं। कुछ दवाओं के नाम भी गिनाये हैं जिनमें कोडीन ,हाइड्रोकोडॉन ,ट्रामाडोल आदि शामिल हैं।  किसी भी आयुवर्ग के बालकों के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल से  नुकसानी  फायदे से बहुत ज्यादा उठानी पड़  सकती है।लत पड़ जाती है इन दवाओं की  और बच्चे जल्दी ही इन दवाओं के अभ्यस्त हो सकते हैं दुरूपयोग  हो सकता है इन दवाओं का ओवर डोज़ भी ली जा सकती है जिससे अमरीका भर में बेशुमार मौतें आदिनांक हो चुकीं हैं यहां तक के अंगदान बे -हिसाब हुआ है। ऑर्गन डोनर्स जैसे बारिश में गिरे हों। क्योंकि ये शव हैं उन देने वालों के  जो   कथित वैध -ओपिऑइड्स दवाओं की ओवरडोज़ के ग्रास बने। दरअसल ओपिऑइड्स (मार्फीन जैसे पदार्थ )हमारे दिमाग के उन हिस्सों से रासायनिक तौर पर जल्दी  बंध ज